महापुरुषों के समाधि स्थल से प्रश्न
नमस्कार दोस्तो, प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर महापुरुषों के समाधि स्थल से प्रश्न आते रहते है कि , किस महापुरुष की समाधि स्थल का क्या नाम है. ! और हम अक्सर इसमें Confuse रहते है. ! तो आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बतााऐंगे जिससे कि आप आसानी से याद रख पाऐंगे कि किस महापुरुष के समाधि स्थल का क्या नाम है. !
सभी बिषयवार Free PDF यहां से Download करें
इसके लिये आपको नीचे दी गई कविता को याद कर लीजिये , तो चलिये शुरु करते है. !
GK TRICK –
“इन्द्र की शक्ति, जग मे समता !
वीर है राजीव, लाल विजय !
बापू करे राज, चाचा रहे शांत !
मेरी अभय, चौधरी किसान” !
Exaplanation –
इन्द्र की शक्ति – ( शक्ति स्थल – इंदिरा गांधी )
जग मे समता – ( समता स्थल – जग जीवन राम )
वीर है राजीव – ( वीर भूमि – राजीव गाँधी )
लाल विजय – ( विजय घाट – लाल बहादुर )
बापू करे राज – ( राज घाट – महात्मा गाँधी )
चाचा रहे शांत – ( शांति वन – जवाहर लाल नेहरू )
मेरी अभय – ( अभय घाट – मोरारजी देसाई )
चौधरी किसान – ( किसान घाट – चौधरी चरण सिंह )
तो देखा न दोस्तो, है न एकदम आसान ट्रिक. ! इसके अलाबा कुछ अन्य समाधि स्थल निम्न है , जिन्हें आप ऐसे ही याद कर लीजियेगा –
1. उदय भूमि – के आर नारायण
2. महाप्रयाण घाट – डां राजेन्द्र प्रसाद
3. नारायण घाट – गुलजारी लाल नंदा
4. चैत्रा भूमि – बी आर अंबेडकर
Comments
Post a Comment