RRB Group D Exam And NTPC Exam 2022: 15 फरवरी और 23 फरवरी वाली परीक्षा स्थगित, जानें डिटेल
RRB Group D Exam And NTPC Exam 2022: 15 फरवरी और 23 फरवरी वाली परीक्षा स्थगित, जानें डिटेल
नई दिल्ली: RRB Group D & NTPC Exam : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा मंगलवार को नया आदेश जारी करने के बाद ग्रुप डी के अभ्यर्थियों ने विरोध करना शुरू कर दिया था. विरोध को देखते हुए रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी समेत NTPC एग्जाम पर रोक लगा दी है. बोर्ड की ओर से कहा गया कि अभ्यर्थियों की समस्या सुनने के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी.
अभ्यर्थियों की समस्या सुनने के बाद उन पर विचार किया जाएगा और आपत्तियों को आगे मंत्रालय तक भेजा जाएगा. आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 15 फरवरी 2022 से और ग्रुप डी सीबीटी-1 23 फरवरी से शुरू होने थे
NTPC अभ्यर्थी भी कर रहे थे विरोध
RRB NTPC एग्जाम का रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी पिछले तीन दिन से विरोध कर रहे थे. वहीं बोर्ड ने मंगलवार को आदेश जारी करते हुए बताया था कि ग्रुप डी के पदों पर होने वाला एग्जाम अब दो चरणों में होगा.
अभ्यर्थी इसलिए कर रहे हैं आंदोलन
आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा के रिजल्ट में त्रुटि होने और कट ऑफ मार्क्स अधिक होने से अभ्यर्थी नाराज हैं. उनका आरोप है कि सरकार की मनमानी की वजह से युवाओं का भविष्य अधर में लटका है. वहीं, ग्रुप डी के अभ्यर्थी इसलिए प्रदर्शन कर रहे हैं, क्योंकि अब चयन सीबीटी-1 और सीबीटी-2 के बाद किया जाएगा. वहीं, सीबीटी-2 में चयनित अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. इससे पहले इसके लिए अभ्यर्थियों का चयन सिर्फ एक सीबीटी एग्जाम और फिजिकल टेस्ट व डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद किया जाता था. नोटिफिकेशन में भी यही बात कही गई थी.
Comments
Post a Comment